• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा में रवाना हुईं पोलिंग पार्टी,892 बूथों पर होगा मतदान,सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

ByVijay Singhal

May 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
निकाय चुनाव के लिए मथुरा में गुरुवार को मतदान होगा। यहां 892 बूथों पर 9 लाख 55 हजार 647 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को जनपद की सभी तहसीलों से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मथुरा में मथुरा वृंदावन नगर निगम और कोसी नगर पालिका के अलावा 13 नगर पंचायत हैं। सबसे ज्यादा मतदाता नगर निगम क्षेत्र में हैं। यहां 7 लाख 21 हजार 942 मतदाता हैं।इसके अलावा कोसी नगर पालिका क्षेत्र में 49 हजार 978 मतदाता 14 मतदान केंद्रों पर 44 बूथों पर मतदान होगा। मथुरा वृंदावन नगर निगम और फरह नगर पंचायत के लिए पोलिंग पार्टियां मथुरा सौंख रोड स्थित मंडी समिति से रवाना हुईं। मथुरा वृंदावन नगर निगम में 177 मतदान केंद्रों के 627 बूथ पर मतदान होगा। जबकि फरह में 2 मतदान केंद्रों के 10 बूथ पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मथुरा निकाय चुनाव के लिए जिले को 24 जोनल और 57सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यहां 113 संवेदनशील और 118 अति संवेदनशील केंद्र चयनित किए गए हैं। इनके अलावा 32 ऐसे केंद्र हैं को अति संवेदनशील प्लस हैं। यानि यहां गड़बड़ी होने की प्रबल संवेदना है। मथुरा में 15 निकायों के लिए अलग अलग स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। मथुरा वृंदावन नगर निगम और फरह नगर पंचायत के लिए मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इसके अलावा गोवर्धन,सौंख,राधाकुंड और बरसाना नगर पंचायत के लिए गोवर्धन डीग रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी से , कोसी नगर पालिका और छाता,चौमुंहा,नंदगांव नगर पंचायत के लिए छाता में गोवर्धन रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से , बाजना और राया नगर पंचायत के लिए मांट स्थित ब्रज आदर्श इंटर कालेज से और गोकुल,महावन,बल्देव नगर पंचायत के लिए ऋषिकुल इंटरनेशनल स्कूल प्रेम नगर महावन से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश पांडे हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। सुरक्षा के लिए जगह जगह बेटीकेंटिंग की गई है तो QRT, मोबाइल फोर्स, एसपी, एएसपी, सीओ की तैनाती की गई है। मतदान के दौरान 2500 कॉन्स्टेबल,600 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर,2000 होमगार्ड,ढाई कंपनी पीएसी में अलावा 1 कंपनी सीएपीएफ कर्मी तैनात रहेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.