• Tue. Jun 30th, 2026

महिला कर्मचारी के लिए आवंटित आवास पर पुलिसकर्मी का कब्जा

ByVijay Singhal

Apr 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन पर तैनात रेलवे की महिला कर्मचारी इन दिनों परेशान हैं। वजह महिला को आवंटित हुए सरकारी आवास पर पुलिस उपनिरीक्षक ने कब्जा कर रखा है। परेशान महिला कर्मचारी ने रेलवे और जीआरपी अधिकारियों से मामले की लिखित शिकायत की है। मामला जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में बने रेलवे के आवास संख्या आर बी 1 69 ई का है। ये आवास कुछ समय पहले महिला रेलकर्मी को आवंटित किया गया है। आवास आवंटन के बाद महिला कर्मचारी खुश थी। वह आवंटन के कागज लेकर आवास पर पहुंचीं, दरवाजा खुला तो महिला कर्मचारी दंग रह गई। आवंटित आवास में एक उपनिरीक्षक के साथ दो अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। महिला कर्मचारी ने उप निरीक्षक को बताया कि यह आवास उसके नाम आवंटित हो गया है। आरोप है कि इस पर उप निरीक्षक ने महिला को वहां से जाने के लिए कहा। बोला आवास अभी खाली नहीं होगा। परेशान महिला कर्मचारी ने इसकी शिकायत आवास आवंटित करने वाले अधिकारी से की। इस पर रेलवे अधिकारी ने जीआरपी थानाध्यक्ष को पत्र लिख कर आवास खाली कराने के निर्देश दिए। जीआरपी थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही आवास खाली करा दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.