• Tue. Jun 30th, 2026

व्रन्दावन में प्लॉट को अपना बताकर मांगी 20 लाख की रंगदारी, केस दर्ज

ByVijay Singhal

Apr 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में चैतन्य विहार स्थित प्लॉट को अपना बनाते हुए 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर चार लोगों ने पिस्टल की बट से मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तराश मंदिर क्षेत्र निवासी रवि कुमार ने वृंदावन कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वह 10 अप्रैल को चैतन्य विहार स्थित प्लॉट पर मिट्टी डलवा रहे थे कि तभी नामजद छाता निवासी राजवीर सिंह, सीएफसी चौराहा निवासी राकेश कुमार निगम, कोसीकलां निवासी लोकेश एवं दो अज्ञात लोग आए और प्लॉट को अपना बताते हुए 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगे। आरोपियों ने रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जब रवि ने उनका प्रतिरोध किया तो आरोपियों ने रंगदारी मांगते हुए पिस्टल की बट से प्रहार घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। जिस पर आरोपी भाग गए। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि रवि नामक व्यक्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.