• Fri. May 1st, 2026

बाहरी जिले के गिरोह की घेराबंदी में जुटीं पुलिस टीमें

ByVijay Singhal

May 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टैंटीगांव डकैती कांड की जांच में जुटीं टीमों को बाहरी जिले के एक गैंग के बारे में पुख्ता इनपुट मिल गया है। पुलिस टीमें लगातार बदमाशों के पीछे लगी हुई हैं। कई संदिग्धों को दोबारा से पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बाहरी जिले में कई टीमों ने डेरा जमा लिया है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा। सुरीर थाने के कस्बे टैंटीगांव में 23 अप्रैल की रात को किराना व्यवसायी अजय अग्रवाल के घर में लाखों की डकैती की वारदात के खुलासे में पुलिस की 17 टीमें लगी हुई हैं। छह दिन की मशक्कत के बाद पुलिस के हाथ बाहरी जिलों के गिरोह के बारे में पुख्ता जानकारियां मिली हैं। इसी आधार पर पुलिस की टीमों ने गिरोह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने कई अन्य संदिग्धों को दोबारा से हिरासत में ले लिया है। एसपीआरए सुरेश चंद्र रावत का कहना है कि बाहरी जिलों में गईं टीमों को सुराग मिल गए हैं। बदमाशों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। कई बिंदुओं पर लगातार काम चल रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.