हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
बरेली।यूपी के बरेली में कलेक्ट्रेट के पास चुनाव ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने जज की कार रोक ली। परिचय देने के बावजूद उन्हें दूसरे रास्ते से जाने को कहा। इस पर जज ने जिला निर्वाचन अधिकारी और एसएसपी को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई को कहा। एसएसपी ने इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को दोषी मानते हुए चुनाव आयोग से उनके निलंबन की संस्तुति की है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में लोकसभा चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया थी। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े दस बजे सिविल जज जूनियर डिवीजन आकाश गुप्ता को न्यायालय परिसर जाने के दौरान पुलिस ने चौधरी चरण सिंह पार्क के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जज ने पुलिसकर्मियों को अपना परिचय देते हुए आईडी कार्ड दिखाया, लेकिन वहां तैनात एक दरोगा और दो सिपाहियों ने उन्हें दूसरे रास्ते से जाने को कहा। जज ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बता दें। इतने में इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह पान खाते हुए वहां पहुंचे और उन्होंने भी जज से दूसरी ओर से जाने को कह दिया। इस पर जज ने इंस्पेक्टर को भी अपना आईडी कार्ड दिखाया तो भी वह जिद पर अड़े रहे और कह दिया कि आप कोई भी हों, दूसरे रास्ते से जाइए। पुलिसकर्मियों की इस अभद्रता पर जज ने जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी सुशील घुले को पूरे मामले से अवगत कराते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने को कहा। इस पर एसएसपी ने एसपी सिटी राहुल भाटी से पूरे मामले की जांच कराई तो वहां तैनात क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर श्रवण कुमार, थाना मीरगंज के सब इंस्पेक्टर सूरज पाल सिंह, फतेहगंज पश्चिमी के सिपाही विष्णु कुमार और लेखपाल सागर की लापरवाही सामने आई। उन्होंने चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ चुनाव आयोग से निलंबन की संस्तुति की है। एसएसपी सुशील घुले ने बताया कि एसपी सिटी राहुल भाटी से मामले की जांच कराई गई थी। इसमें चारों पुलिसकर्मियों का व्यवहार ठीक न होने की बात सामने आई। इंस्पेक्टर समेत चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के लिए चुनाव आयोग को संस्तुति की गई है। साथ ही उन सभी को उस प्वाइंट से हटा दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
