हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय* द्वारा वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 17.08.2024 को पुलिस टीम थाना कोतवाली द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 07.08.2024 को पंजीकृत मु0अ0सं0 531/2024 धारा 87/137(2) बी.एन.एस. में वांछित अभियुक्त अभिषेक पुत्र गिर्राज सिंह निवासी गुलाब नगर थाना अछनेरा जनपद आगरा हाल पता – गोपालगली धौली प्याऊ थाना कोतवाली जिला मथुरा को रेलवे पार्क के किनारे सडक की तरफ, धौलीप्याऊ थाना कोतवाली जनपद मथुरा से गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपह्रर्ता को सकुशल बरामद करते हुए मुकदमा उपरोक्त में धारा 87/137(2) बी.एन.एस में साक्ष्य संकलन से दौराने विवेचना धारा 64(1) बी.एन.एस. व ¾ पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
