हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस द्वारा धोखाधडी के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना जमुनापार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 420/23 धारा 420/406/ 467/468/471/120बी भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त शेर प्रताप उर्फ शेरा पुत्र रघुराज निवासी पोण्डरी थाना अवागढ जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 04.11.2023 को मुकदमा उपरोक्त के वादी ने अभियुक्त द्वारा वादी के धान से भरे ट्रक को धोखाधडी से गबन कर लेने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया था । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 420/23 धारा 420/406 भादवि पंजीकृत किया गया । विवेचना व साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 467/468/471/120 बी भादवि की बढोतरी की गई।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
