हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के समीप पुलिस ने दो गेस्ट हाउसों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में कई युवतियां मौके पर मिली। बताया जा रहा है कि इन गेस्ट हाउसों में लंबे समय से अनैतिक और संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम के साथ छापा मारकर कार्रवाई की। फिलहाल बरामद युवतियों से पूछताछ की जा रही है। गेस्ट हाउस संचालकों सहित पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
