• Sat. Nov 28th, 2026

कोसीकलां में पिता से पुलिस ने की अभद्रता, सभासद ने दिया भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र

Byvijay.singhal1233

Jan 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में राजनीति भी बड़ी अजीब है। सत्ताधारी पार्टी के एक सभासद ने पिता की पुश्तैनी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ मदद मांगने पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया। भाजपा सभासद का कहना है कि पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों का कोई सहयोग नहीं मिल रहा। इससे क्षुब्ध सभासद ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर कहा कि न्याय मिलना शायद असंभव है। नगर पालिका परिषद के वार्ड 23 से टिंकुर अग्रवाल भाजपा के निर्विरोध सभासद हैं। टिंकुर ने बताया कि देहली गेट स्थित ईदगाह के समीप उनकी पुश्तैनी जमीन है। जमीन पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसकी शिकायत पिता बालकिशन अग्रवाल ने एसडीएम से की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने जमीन विवाद की जांच करने के आदेश पुलिस को दिए हैं।
भूमाफिया द्वारा दोबारा से जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसकी शिकायत उनके पिता ने थाना में प्रभारी निरीक्षक से की। सभासद का आरोप है कि पुलिस ने निर्माण कार्य को रोकने की बजाय उल्टा उनके पिता को ही धमकी देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। सभासद ने भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने की घोषणा की। यह पत्र सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। उधर, प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने सभासद के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.