• Sat. May 16th, 2026

मथुरा में पुलिस की साइबर अपराधियों से मुठभेड़, एक टटलू ठग गिरफ्तार; बरामद हुए 13 एटीएम

ByVijay Singhal

Oct 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा थाना गोवर्धन पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक टटलू (ठग) को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। एसपी देहात त्रिगुण विषेन ने बताया कि राधाकुंड-नीमगांव बाईपास रोड पर चैकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी फैजल पुत्र रसीद खान निवासी मेवाती मोहल्ला गोवर्धन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। गांव दौलतपुर, देवसेरस आदि के साइबर अपराधियों द्वारा भोले-भाले लोगों से ऑनलाइन ठगी करके विभिन्न बैंकों में पैसा ट्रासफर करवाते हैं। उन्ही लोगों के गिरोह का आरोपी फैजल सदस्य है। आरोपी फैजल द्वारा फ्रॉड के पैसों को भिन्न-भिन्न एटीएम के माध्यम से निकालकर अपने गिरोह के साथियों तक पैसों को पहुंचाता है और आरोपी द्वारा पैसों को गिरोह के साथियों तक पहुंचाने के लिए साथियों से अच्छा कमीशन भी लेता है। इसके पास से 13 एटीएम कार्ड, 90 हजार रूपये, एक मोटर साइकिल बिना नंबर प्लेट व एक अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक अदद खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा, एसआई यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.