• Sat. May 16th, 2026

महिला अपराधों के विरूद्ध होगी कठोर कार्यवाही: डीएम

ByVijay Singhal

Oct 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में महिलाओं और बच्चों के लिए शक्ति संवाद कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कल्याण विभाग की योजनाओं से अच्छादित होने में महिला एवं बालिकाओं को होने वाली चुनौतियों/समस्या एवं उनके समाधान पर विचार-विमर्श करना था। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लगभग 75 महिला / बालिका एवं बालक लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं/बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराध के प्रति जीरो टोलरेंश की नीति पर कार्य कर रही है। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न योजनाओं से लभान्वित कर रही है। इसी क्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन, बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य), स्पॉन्सरशिप, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को सबल और सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकें। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं की योजनाओं से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान करना है। जिलाधिकारी के कहा कि बेटी और बेटे के बीच भेदभाव न करें। स्वस्थ समाज के लिए दोनों को आगे बढ़ाना जरूरी है।
लवी राजपूत (17) ने कहा कि उसे स्पॉन्सरशिप योजना के माध्यम से उसे 4000 रू. प्रति माह का लाभ मिल रहा है किन्तु जब वह 18 वर्ष की हो जायेगी। तो उसे किस योजना का लाभ मिलेगा। उक्त के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा बालिका को बताया गया कि अगर वह कक्षा 12 के बाद आगे पढ़ाई करती है तो उसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) से आच्छादित किया जायेगा।
बालक कृष्णा (15 वर्ष) ने बताया कि उसके चाचा-चाची का देहान्त हो चुका है तथा उनकी दोनो बहन एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है जिसकी फीस बहुत अधिक है। अतः वह फीस माफी हेतु मदद चाहता है। उक्त के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा फीस वापसी के संबंध में उक्त बालक को सम्भव मद्द करने का आश्वासन दिया। श्रीमती वर्षा ने कहा कि उनके पति का देहान्त काफी वर्ष पहले हो चुका है। उसके दो बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) का लाभ प्राप्त हो रहा है। जिसके माध्यम से वह बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी परिवार के पास 30 वर्ग गज जमीन है तो आपको मकान बनाने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पैसा सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र द्वारा बताया गया कि महिला कल्याण विभाग जनपद में महिलाओं/बालिकाओं के लिए संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है तथा विभाग का प्रयास है कि समस्त कल्याणकरी योजनाओें का लाभ महिलाओं/बालिकाओं को शत प्रतिशत मिले।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.