• Sun. Jul 5th, 2026

एक्सप्रेसवे डिवाइडर से टकराई पिकअप, बिखर गए टमाटर, दो गंभीर घायल

ByVijay Singhal

Jul 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, पिकअप गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे। इनमें श्याम सिंह निवासी भिदौनी, अलीगढ़, राजकुमार सिंह, घनश्याम सिंह और सल्लू निवासीगण मनोहरपुर, थाना महावन, जिला मथुरा शामिल थे। ये सभी लोग हिमाचल प्रदेश से टमाटर खरीदकर मथुरा मंडी में बेचने के लिए ला रहे थे। रातभर लगातार गाड़ी चलाने के कारण सुबह के समय चालक श्याम सिंह को नींद की झपकी आ गई, जिससे वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठे और पिकअप सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की सूचना पीआरवी के कर्मियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नौहझील थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह और उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में चालक श्याम सिंह और राजकुमार सिंह को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर टमाटर बिखरने और क्षतिग्रस्त वाहन के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने तुरंत क्रेन को मौके पर बुलाकर क्षतिग्रस्त पिकअप को एक्सप्रेस-वे से हटवाया और सड़क पर बिखरे टमाटरों को साफ कराकर यातायात को पूरी तरह सुचारू कराया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.