• Sat. Nov 28th, 2026

गोवर्धन में शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया शारीरिक शोषण

Byvijay.singhal1233

Apr 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में शादी का झांसा देकर 4 साल तक शारीरिक शोषण करने और रकम-जेवर ऐंठने के आरोप में पुलिस ने युवक को नीमगांव चौराहे से गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी, शारीरिक व मानसिक शोषण के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। गोवर्धन क्षेत्र निवासी पीड़िता का आरोप है की वह स्नातक की छात्रा है। पढ़ाई के दौरान थाना नौहझील के छनपारई निवासी विष्णु चौधरी से उसकी मित्रता हुई। युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। वह उसकी बातों में आ गई। पिछले चार साल वह शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा है। पिछले दिनों शादी की बात कही तो विष्णु भड़क गया। कहा, मुझे शादी नहीं करनी। वह तो सिर्फ इस्तेमाल कर रहा था। उसकी शादी कहीं और पक्की हो गई है। युवक पूर्व में नकदी और गहने भी ऐंठ चुका है। वापस मांगने पर लौटा भी नहीं रहा है। उक्त युवक ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए शारीरिक व मानसिक शोषण किया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.