हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 16 दिसंबर/ वरिष्ठ कोषाधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन के वित्त (सामान्य) अनुभाग-3 के शासनादेश सं0-13 /2015-सा-3-631/दस-2015-944/88 दिनांक 24 जून 2015 के द्वारा राज्य सरकार के पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं की जनपद स्तर पर सुनवाई एवं निराकरण हेतु प्रतिवर्ष 17 दिसम्बर को एक बार पेंशनर दिवस पूरे प्रदेश में सभी जनपदों में आयोजित किये जाने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। पेंशनर दिवस में जनपद के प्रमुख कार्यालयाध्यक्ष भी प्रतिभाग करेंगें, ताकि पेंशनरों की ऐसी समस्याएँ, जिनका निराकरण कार्यालयध्यक्षों द्वारा किया जाना है की सुनवाई हो सके एवं उन पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।
दिनांक 17 दिसम्बर 2023 को दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पेंशनर दिवस मनाया जायेगा, जिसमें सभी विभागाध्यक्ष / कार्यालयध्यक्ष एवं पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
