हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद हालात बदल गए हैं। मथुरा समेत अन्य स्थानों से कश्मीर जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। जम्मू कश्मीर की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु अब प्लान निरस्त कर अपना टिकट निरस्त करा रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मथुरा से ही 150 से अधिक यात्री टिकट निरस्त करा चुके हैं। दूसरी ओर वहां से आने वाली ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी की स्थिति बनी है। गर्मियों का सीजन शुरू होने के साथ ही जंक्शन से जम्मू कटरा जाने वाली ट्रेनों में यात्री रिजर्वेशन की बुकिंग लगातार करा रहे थे। ऐसे में ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हो गई थी, लेकिन अब मथुरा से जम्मू घूमने जाने वाले यात्रियों ने रिजर्वेशन कैंसल कराना शुरू कर दिया है। जंक्शन से जम्मू जाने वाली ट्रेन मालवा एक्सप्रेस (12919) के स्लीपर में 8 और एसी में 7 की वेटिंग चल रही है। इंदौर जम्मू तवी सुपरफास्ट (22941) स्लीपर में 17 और एसी में 1 की वेटिंग बनी हुई है। जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस (11449) में स्लीपर में 30 और एसी 12 की वेटिंग आदि ट्रेनों में यह स्थिति बनी हुई है। जम्मू से मथुरा आने वाली मालवा एक्सप्रेस (12920) में स्लीपर में 76 वेटिंग एसी में 45 वेटिंग बनी है। झेलम एक्सप्रेस (11078) के स्लीपर में 116 वेटिंग एसी में 53 वेटिंग, कोटा एक्सप्रेस (19804) में स्लीपर में 70 वेटिंग, एसी में 22 की वेटिंग, स्वराज एक्सप्रेस (12472) स्लीपर में 51 और एसी में 25 वेटिंग, अंडमान एक्सप्रेस (16032) में स्लीपर में 74 और एसी में 30 की वेटिंग चल रही है। ऐसे में जम्मू से आने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उधर, स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मथुरा से जाने वाले यात्रियों की संख्या में 25 से 30 फीसदी टिकटों की बुकिंग में गिरावट आई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
