• Sat. Jul 4th, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान द्वारा 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

ByVijay Singhal

Jan 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा, उत्तर प्रदेश द्वारा 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारीयों तथा छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने देश के शहीदों को नमन करते हुए, उनके योगदान को याद किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के लोगों को अपने कर्तव्यों तथा दायित्वों के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए, अपने जीवन में अग्रसर होने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर उन्होंने विज्ञान तथा किसान को नमन करते हुए, हरित क्रांति, श्वेत क्रांति तथा नील क्रांति के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए, विश्वविद्यालय को आगे ले जाने में  सभी को सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय की एन.सी.सी. टुकड़ी द्वारा, मुख्य अतिथि को गोंड आफ ऑनर प्रस्तुत किया गया । इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर  परिसर वासियों को संबोधित किया गया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट कार्य हेतु डॉ. बरखा शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, पशु महामारी विज्ञान विभाग; डॉ. अमित सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, पशु चिकित्सा प्रसार विज्ञान विभाग; श्री सुशील कुमार पाल, कुलपति के निजी सचिव; श्री भुवन जोशी, कनिष्क सहायक, विश्वविद्यालय परिवहन विभाग; श्री बच्चू सिंह, भूदृश्य विभाग तथा श्री चंद्रपाल और जगदीश, दुग्ध वितरक को उनके उत्कृष्ट कार्यो हेतु प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता, प्रोफेसर विकास पाठक; कुलसचिव प्रोफेसर अरुण कुमार मदान; वित्त अधिकारी, श्री मुन्ना लाल शुक्ला; अधिष्ठाता स्नातकोत्तर, प्रोफेसर अर्चना पाठक; भंडार क्रय अधिकारी, प्रोफेसर एम. एम. फारुकी; पशु शल्य चिकित्सा के प्रोफेसर आर. पी. पांडे; कोठारी पशु चिकित्सालय के प्रोफेसर रामसागर;जीव रसायन विज्ञान के अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार पांडे; विकृति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर देश दीपक सिंह; डेरी टेक्नोलॉजी महाविद्यालय के विशेष कार्याधिकारी, प्रोफेसर बृजेश यादव, प्रभारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण, एन.सी.सी. अधिकारी तथा विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रभारी, डॉ. रजनीश सिरोही सहित विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक,अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.