हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को पूरा ब्रज खुशी से झूम उठा। मथुरा जनपद में इसे राष्ट्रीय एकता के तौर पर मनाया गया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे एक प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। प्रभात फेरी शहीद स्तंभ विकास बाजार से शुरू होकर डैम्पियर नगर, होली गेट, कोतवाली रोड, भूतेश्वर होते हुए वापस शहीद स्तंभ पर पहुंची। 7.30 बजे रायफल क्लब के सामने से ओपन पुरुष/महिला क्रॉस कंट्री दौड़ हुई। सुबह 8:30 बजे कलेक्ट्रेट में सबसे पहले ध्वजारोहण हुआ। इसके बाद समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इधर, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड पर कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। 9.30 बजे ध्वजारोहण हुआ। इसके बाद सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सुबह से ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर देशभक्ति गीतों को बजाया गया। वहीं, जिले के विद्यालयों में 10 बजे ध्वजारोहण हुआ। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
