• Fri. Nov 6th, 2026

पंचायत का फरमान; हत्या में समझाैता न करने पर सीआइएसएफ जवान के परिवार का दाना-पानी बंद, बहिष्कार

Byvijay.singhal1233

Sep 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले में हत्या के मामले में राजीनामा न करने पर पंचों ने पीड़ित परिवार का दाना-पानी बंद करने की घोषणा की। बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिबंध लगाने और दवा नहीं देने का भी आदेश किया गया है। गांव में इस परिवार से बात करने वाले ग्रामीण को 5100 रुपये जुर्माना अदा करना होगा। पीड़ित परिवार सीआइएसएफ के जवान का है। परिवार की गुहार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। सीआइएसएफ में सिपाही रवेंद्रपाल सिंह राजस्थान के कोटा में तैनात हैं। पत्नी कमलेश देवी का मायका कोसीकलां में है। रवेंद्रपाल के भाई सतेंद्रपाल सिंह ने बताया, बीते वर्ष चार जून को भाभी कमलेश के पिता बाबूलाल की परिवार के ही लोगों ने हत्या कर दी थी। अकेली संतान होने के कारण कमलेश ने तयेरे भाई भोलू व चचेरे भाई ध्यानी सिंह के खिलाफ संपत्ति हड़पने के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया। दोनों आरोपित जेल में हैं। सतेंद्र ने बताया कुछ माह से आरोपित पक्ष मुकदमे में राजीनामा का दबाव बना रहे हैं। आरोपितों की रिश्तेदारी उनके गांव में भी है। तीन सितंबर को आरोपितों के रिश्तेदारों ने गांव में पंचायत रखी। इस पंचायत में गांव के राजवीर सिंह, आदती लंबरदार, राजवीर, करन लंबरदार व रमनी पंच थे। पंचायत में उनके परिवार को नहीं बुलाया गया। पंचायत ने कमलेश देवी के परिवार को गांव से बहिष्कृत करने का फरमान सुना दिया है। कोई भी ग्रामीण उनसे बात नहीं कर रहा है। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन का कहना है कि अगर इस तरह का मामला है, तो कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.