• Mon. Jun 8th, 2026

व्यापार मंडल में हुआ संगठनात्मक फेरबदल

ByVijay Singhal

Jun 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर की बैठक सेठबाड़ा स्थित प्रांतीय उपाध्यक्ष कंचन लाल सराफ के आवास पर हुई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने की। इस दौरान संगठन में कई पदों पर नई नियुक्तियां एवं दायित्वों में बदलाव किए गए।बैठक में अजय चतुर्वेदी ने सुभाष चतुर्वेदी को मार्गदर्शन मंडल का सदस्य और दरेसी रोड व्यवसायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं महेश चंद्र अग्रवाल को महानगर का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष अग्रवाल को सह महामंत्री तथा नरेश शर्मा बब्बू को वरिष्ठ मंत्री बनाया गया। इसके अलावा चौक बाजार व्यवसायी समिति के अध्यक्ष पद पर तुलसी गर्ग, महामंत्री यश अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल बनाए। बैठक में जिला अध्यक्ष गुलबीर चौधरी, महानगर महामंत्री राजेश गोयल, सचिन अरोड़ा, देवेंद्र मित्तल, ताराचंद्र अग्रवाल, अखिलेश मिश्रा पिंटू आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.