• Fri. Jul 3rd, 2026

जुर्माना लगते ही कोचिंग संस्थान बंद कर भागे संचालक

ByVijay Singhal

Jul 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर में बिना पंजीकरण कई कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैंं। ऐसे ही कुछ शिक्षण संस्थानों पर डीआईओएस कार्यालय ने एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माने का नोटिस मिलने से ही कई संचालक कोचिंग संस्थान बंद कर भाग खड़े हुए। जबकि कई संचालकों ने जिलाधिकारी से जुर्माना राशि माफ किए जाने की गुहार लगाई है। शहर के साथ देहात क्षेत्र में भी अनेक कोचिंग संस्थान बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे हैं। इनके खिलाफ कई शिकायतें जिलाधिकारी को मिली थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर डीआईओएस कार्यालय द्वारा इन संस्थानों को पंजीकरण कराने के लिए नोटिस दिए गए। नोटिस मिलने के बाद भी पंजीकरण नहीं कराया गया। इस पर 12 संस्थानों के खिलाफ एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए डीआईओएस कार्यालय द्वारा नोटिस जारी कर दिए गए। जैसे ही जुर्माने के नोटिस जारी हुए, संचालकों में अफरातफरी मच गई। तीन संचालकों ने अपने संस्थान ही बंद कर दिए। इनमें वाइड फ्यूचर एकेडमी वृंदावन, कृष्णा कोचिंग सेंटर राया और चैंपियन एकेडमी भूतेश्वर शामिल हैं। इसकी जानकारी तब हुई जब जुर्माने के नोटिस वापस आए और उन पर लिखा था कि मौके पर संस्थान संचालित नहीं मिला। वहीं अन्य संस्थान संचालकों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि उनकी जुर्माना राशि माफ कर दी जाए, वह जल्द ही अपने संस्थान का पंजीकरण करा लेंगे। जिन संस्थानों पर जुर्माना लगाया गया था, उनमें हाइक अकादमी बीएसए रोड, सांध्य अकादमी शांति नगर माल गोदाम रोड, रमन कोचिंग सेंटर धौली प्याऊ, चैंपियन एकेडमी भूतेश्वर, एसआर कोचिंग सेंटर प्रहलाद नगर, वाइट फ्यूचर एकेडमी एस – 13 चैतन्य विहार वृंदावन, वेदांता इन्फोटेक सीताराम मार्केट के पीछे अट्टला चुंगी वृंदावन, जिज्ञासा कोचिंग सेंटर अंग्रेज मंदिर के पीछे कनकधारा आश्रम वृंदावन, सनातन ज्योतिष संस्थान अंग्रेज मंदिर के पीछे कनकधारा आश्रम वृंदावन, आईसीएस कोचिंग सेंटर कृष्णा विहार बीएसए रोड, जीएस कोचिंग सेंटर सुरीर, कृष्णा कोचिंग सेंटर चौधरी हॉस्पिटल के पास राया शामिल है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.