हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नए बस अड्डे से कोसी रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इस रूट पर तीन अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। इन्हें मिलाकर मथुरा-कोसी रूट पर चलने वाली बसों की संख्या अब पांच हो गईं हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि कोसी रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से रूट पर तीन अतिरिक्त बसें लगाई गईं हैं। पहले इस रूट पर दो बसों का संचालन किया जा रहा था। अब तीन बसें भूतेश्वर नए बस अड्डे से बरसाना होते हुए कोसी भेजी जा रही हैं। जबकि कोसी से नए बस अड्डे के लिए दो बसों का संचालन किया जा रहा है। नए बस अड्डे से कोसी के लिए जाने वाली पहली बस सुबह साढ़े छह बजे रवाना होती है। दूसरी बस का समय साढ़े सात और तीसरी बस सुबह 10 बजे कोसी जाती है। कोसी से मथुरा आने वाली बसें सुबह साढ़े छह और साढ़े सात बजे रवाना होती हैं। बसों की संख्या बढ़ाए जाने से यात्रियों को काफी राहत मिली है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
