हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गांव धर्मपुरा में बुधवार को इनवर्टर में आ रहे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परपरिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि बुधवार को गांव धर्मपुरा निवासी श्यामवीर सिंह के घर में लगे इनवर्टर में करंट आ रहा था। दोपहर को उसका बेटा मयंक चौधरी (14) अचानक अपने घर में लगे इनवर्टर से टच हो गया। इसके चलते उसकी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान शिव कुमार ने बताया कि मृतक किशोर के पिता बीएसएफ में तैनात हैं वही मां भी कई दिन से घर में बीमार थी। घटना के बाद मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और परिवार में इकलौते पुत्र की मौत के बाद मां-बाप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है।
