• Sun. May 24th, 2026

मथुरा जनपद में 71 दिन में सिर्फ 721 एमटी धान की खरीद

ByVijay Singhal

Dec 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के 18 केंद्रों पर एक अक्तूबर से धान की खरीद चल रही है। इसके बाद भी अब तक 94 किसानों से 721 एमटी धान की खरीद हुई है। जबकि जनपद का धान खरीद का लक्ष्य 30 हजार मीट्रिक टन है। जिले में धान की खरीद के लिए खाद्य तथा रसद विभाग के 10, बीपैक्स के 4 और पीसीयू के 4 केंद्र संचालित हैं। खाद्य विभाग के 10 केंद्रों पर 1250 एमटी ल्क्ष्य के सापेक्ष 291 एमटी धान 40 किसानों ने बेचा है। बीपैक्स के 4 केंद्रों पर 600 एमटी का लक्ष्य रखा गया है। यहां पर 11 किसान अब तक 25 एमटी ही धान बेचने के लिए आए हैं। वहीं पीसीयू के 4 केंद्रों पर 1150 एमटी का लक्ष्य रखा गया है। यहां पर 404 एमटी धान की खरीद की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में सामान्य धान की पैदावार कम होती है इस कारण किसान नहीं आ रहे हैं। सरकार ने अबकी बार सामान्य धान की एमएसपी 2300 रुपये क्विंटल रखी है। संतोष यादव, डिप्टी आरएमओ ने बताया, जिले में धान की खरीद 18 केंद्रों पर चल रही है। सामान्य धान की पैदावार कम होने से किसान नहीं आ रहे हैं। वहीं ब्लॉकों के केंद्रों के प्रभारियों से कहा गया है कि किसानों से संपर्क कर उनका धान खरीदें। अभी तक लक्ष्य के अनुसार 24 प्रतिशत ही धान की खरीद हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.