• Sun. May 24th, 2026

1.30 लाख रुपये देकर बहू के मायके वालों से अपनी बेटी को कराया मुक्त

ByVijay Singhal

Dec 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन कोतवाली के विद्यापीठ चौराहा क्षेत्र में रहने वाले महिला ने अपनी ननद को अपने ही भाई के साथ भगा दिया। इसके बाद भाभी के भाई ने ननद का अश्लील वीडियो बनाया। इसकी जानकारी किशोरी की मां को लगी तो उसने 1.30 लाख रुपये देकर बहू के मायके वालों से अपनी बेटी को मुक्त कराया। अब आरोपी की मौसी का बेटा जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वृंदावन क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया उसकी 17 वर्षीय बेटी को पुत्रवधू के सहयोग से उसका भाई बहला-फुसलाकर साथ ले गया। आरोपी ने उसके साथ बिहार में शादी कर ली। इसके बाद उसका व्यवहार बदल गया। वह रोजाना शराब पीकर आने लगा और उसकी बेटी से मारपीट करने लगा। किसी तरह बेटी ने मौका देख आरोपी के मोबाइल से अपनी बड़ी बहन को फोन करके आप बीती बताई। 27 नवंबर को मां व भाई बिहार में आरोपी के गांव पहुंचे। यहां पर 1.30 लाख रुपये देकर अपनी बेटी को मुक्त कराया। इससे पूर्व 9 नवंबर को इस मामले में की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अब आरोपी की मौसी का बेटा जान से मारने की धमकी दे रहा है। मंगलवार को पीड़िता अपनी बेटी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। एसएसपी ने पीड़िता के शिकायती पत्र की जांच कर वृंदावन पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.