• Fri. Jul 10th, 2026

यमुना बैराज के समीप फाइनेंस कंपनी के कर्मी से एक लाख की लूट

ByVijay Singhal

Jan 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र में यमुना बैराज के पास एक लाख रुपये व मोबाइल फोन लूट का मामला सामने आया है। एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने खुद के साथ चार बदमाशों द्वारा यह वारदात करने की पुलिस को सूचना दी है। हालांकि एसपी देहात की जांच में अभी तक मामला संदिग्ध पाया गया है। पुलिस को संदेह है कि पैसे गबन करने की नीयत से कर्मी द्वारा यह खेल रचा गया है। एसपी देहात ने बताया कि एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी दिगंबर निवासी इगलास, अलीगढ़ ने बृहस्पतिवार रात को पुलिस को फोन किया था। आरोप लगाया था कि बाइक सवार चार बदमाशों ने असलहा के बल पर उससे करीब एक लाख रुपये और बिना सिम का मोबाइल लूट लिया है। पुलिस ने देर रात तक सीसीटीवी खंगाले, मगर जिस रास्ते और वारदात स्थल पर कर्मी द्वारा खुद से लूट होने की बात कही है। सीसीटीवी में वहां से कोई आता-जाता नहीं कैद हुआ है। दिगंबर बार-बार अपने बयान भी बदल रहा है। रकम की जानकारी भी स्पष्ट नहीं दे रहा है। बिना सिम का मोबाइल बताया जाना भी संदेह के घेरे में है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.