• Fri. Jul 10th, 2026

मथुरा। विरला मन्दिर के समीप खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटा

ByVijay Singhal

Jan 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मोहन नगर में एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीक हो गया और इसमें आग लगने से फट गया। इससे कमरे की दीवारें दरक गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। महेश चंद रोहेला का मोहन नगर में मकान है। घर की छत पर बने कमरे में परिवार की महिला खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर और गैस चूल्हे को जोड़ने वाले पाइप में लीकेज के कारण आग लग गई। महिला शोर मचाते हुए तत्काल कमरे से बाहर निकल गई। इसी बीच आग बढ़ गई और सिलिंडर फट गया। इससे इलाके में सनसनी मच गई। तत्काल फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी गई। महेश चंद ने बताया कि जिस कमरे में आग लगी थी, उसमें छपी हुई टी-शर्ट, छपाई की डिजाइन की डाई व अन्य घरेलू सामान रखा था, जो कि जलकर राख हो गया है। विस्फोट से कमरे की दीवारें भी दरक गई हैं। सीएफओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दमकल टीम ने आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया। इंस्पेक्टर गोविंद नगर देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.