हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में मथुरा स्टेशन से वृंदावन आ रहा एक टेंपो सौ फुटा तिराहे के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। टेंपो में सवार कानपुर के एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कानपुर से चला पांच श्रद्धालुओं का एक दल बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे मथुरा रेलवे जंक्शन से टेंपो से वृंदावन आ रहा था, तभी रास्ते में अटल्ला चुंगी से पहले सौ फुटा तिराहे के पास टेंपो अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। कुछ ही दूरी पर पागल बाबा मंदिर तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी घटनास्थल की ओर दौड़े। टेंपो में सवार पांचों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने कानपुर के बलराम नगर निवासी प्रगट कटियार (32) पुत्र अश्वनी कटियार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके चार साथी कानपुर निवासी अनिल यादव व अनिल, बिल्लौर निवासी सत्यप्रकाश एवं फरुर्खाबाद निवासी अमन यादव घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त टेंपो कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि कानपुर और उसके आसपास के पांच श्रद्धालु वृंदावन दर्शन को आ रहे थे, तभी हादसे में कानपुर निवासी प्रगट कटियार की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
