मथुरा। थाना गोविन्द नगर के अन्तर्गत गली रावलिया मंडी रामदास महेश चन्द वर्मा पुत्र श्री देवीराम वर्मा का मकान है जिसके बराबर में जयपाल उर्फ जय सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी ग्राम इशापुर थाना जमूनापार ने सन 2018 मे गली राबलिया मंडी रामदास में एक मकान खरीदा था जिसमे उसने चांदी के तार पत्रा के साज कटाई का अभेद कारखाना लगा लिया जिसकी धमक से महेश चन्द वर्मा का मकान फट गया व प्रभावित हुआ इतना ही नही महेश चन्द वर्मा के परिवारी जनों का उठना बैठना सोना हराम हो गया तथा बच्चो की पढ़ाई प्रभावित हुई महेश चन्द वर्मा ने 2019 में तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कारबाई नही हुई सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायत का प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई करबाई नही हुई वा प्रदूषण विभाग में भी शिकायत पत्र दिया लेकिन कोई कारबाई नही हुई । 25/ 05 2023 को जिला अधिकारी महोदय को शिकायत पत्र दिया जिसमे उन्होंने तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट वा प्रदूषण विभाग के अधिकारी तुरंत करवाई के आदेश दिए 20/06/2023 मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट वा प्रदूषण विभाग की टीम गली रावलिया मंडी रामदास पहुंची जिस में मौके पर मशीन चलती हुई मिली इसी के तहत सिटी मजिस्ट्रेट वा प्रदूषण भिभाग ने अवैध कारखाना बंद करा दिया वा महेश चन्द वर्मा से कहा की अवैध करखाना सीज कर दिया है लेकिन अब जयपाल उर्फ जयसिंह पुत्र हुकुम सिंह ने महेश चन्द वर्मा को धमकी दी है की तुझे किसी ना किसी झूठे केस में फसवा दूंगा मेरी नेता और पुलिस में बहुत पहुंच है अब देखना है कि योगी जी के राज में किया होता है
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
