हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन कांट्रेक्ट वर्कर्स मथुरा रिफाइनरी यूनिट की टाउनशिप उप शाखा ने रिफाइनरी नगर के सम्पदा कार्यालय के समक्ष मई दिवस मनाया । हाथों में लाल झंडे और होठों पर ‘ दुनिया के मजदूरो एक हो’ का नारा लिए रिफाइनरी नगर के संविदा श्रमिकों ने टाउनशिप प्लाजा में प्रदर्शन कर सम्पदा कार्यालय पर सभा की । यूनियन की उप शाखा के अध्यक्ष कामरेड दिलीप दुबे की अध्यक्षता में हुई सभा को वरिष्ठ मजदूर नेता शिवदत्त चतुर्वेदी, यूनियन के अध्यक्ष मधुवन दत्त चतुर्वेदी उप शाखा सचिव हरी चन्द यूनियन सचिव कामरेड जनक उपाध्यक्ष गरीब दास, कोषाध्यक्ष राम गोपाल बनवारी लाल एडवोकेट और योगेश पाराशर एडवोकेट ने सम्बोधित करते हुए 01 मई 1886 को शिकागो में शहीद हुए मजेदूर नेताओं को याद किया और विश्वभर के श्रमजीवियों के लिए उनकी एकता पर बल दिया । वक्ताओं ने श्रम जीवियों के हितार्थ विश्व की गतिविधियों के प्रेरणा स्रोत के रूप में शहीदों का स्मरण किया तथा मथुरा रिफाइनरी के संविदा श्रमिकों के कल्याण और उनकी समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में भी विचार व्यक्त किये । वक्ताओं ने मजदूरों को जाति और धर्म के आधार पर विभाजित न होने की अपील की ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
