• Sun. Jul 5th, 2026

जन्माष्टमी पर 4500 जवान, 10 कंपनी पीएसी और ड्रोन संभालेगा कान्हा की सुरक्षा, छावनी बनेगी जन्मभूमि

ByVijay Singhal

Sep 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने यातायात से लेकर भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजामों के लिए कमर कस ली है। बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सुरक्षा के लिहाज से आयोजित मासिक बैठक में सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद अंतिम रूप दे दिया गया। इस दौरान खुफिया एजेंसियों ने रिपोर्ट दी है कि40 से 45 लाख श्रद्धालु छह से आठ सितंबर के दौरान मथुरा में रहेंगे। एसएसपी ने भीड़ और सुरक्षा प्रबंधों के लिहाज से आगरा रेंज से लेकर शासन स्तर से अतिरिक्त फोर्स की मांग की है। बताया जा रहा है कि करीब 4500 जवान पुलिस, आरएएफ और पीएसी के रेंज और जोन स्तर से उपलब्ध करा दिए हैं। शासन स्तर से फोर्स भेजा जाना बाकी है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। पूरी योजना तैयार हो चुकी है। शहर के भीतर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश मंदिर को आने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी। कई स्थानों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।वृंदावन के श्रीबांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन के इंतजामों को लेकर बहुत अधिक एहतियात बरती जा रही है। दरअसल, पिछले साल इसी पर्व पर मंगला आरती के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। पुलिस-प्रशासन इस बार ऐसी कोई भी चूक नहीं करना चाहता, जिससे फिर फजीहत झेलनी पड़े। मंदिर के सेवायतों से लेकर इलाके के प्रमुख लोगों से बातचीत की जा रही है। विचार यह भी हो रहा है कि मंगला आरती की लाइव स्ट्रीमिंग पूरे शहर में स्क्रीन लगाकर की जाए। जन्माष्टमी पर होटल व्यवसाय के वारे-न्यारे होने वाले हैं। देशी-विदेशी पर्यटकों का सैलाब उमड़ने वाला है। होटलों के अलावा आश्रम, धर्मशाला, गेस्ट हाउस भी श्रद्धालुओं से भरे रहेंगे। कुछ होटलों में ऑनलाइन बुकिग के जरिये सात और आठ सितंबर के लिए सभी कमरे बुक हो चुके हैं। मथुरा-वृंदावन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी पर उत्साह देखने लायक होता है। जिले में 500 से अधिक होटल और गेस्ट हाउस हैं, जबकि 300 से अधिक आश्रम हैं। जन्माष्टमी पर सभी फुल रहेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.