• Tue. Jun 23rd, 2026

संदिग्ध परिस्थिति में वृद्धा को लगी गोली

ByVijay Singhal

Mar 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के अजय नगर में शुक्रवार को 70 वर्षीय महिला को संदिग्ध परिस्थिति में हाथ के पंजे और कान के पास गोली लग गई। मामला मकान बिक्री के विवाद का बताया जा रहा है। वृद्धा के 75 वर्षीय पति पर गोली मारने का आरोप है। मगर, परिजनों ने देर शाम तक तहरीर नहीं दी। वृद्धा निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। भगवान देवी पत्नी अमर सिंह निवासी अजय नगर, हाईवे शुक्रवार सुबह घर में खाना बना रहीं थीं। बताया जा रहा है कि तभी पति से 200 वर्ग गज के मकान को लेकर विवाद हुआ। पति मकान को बेचना चाहता है। इसी तड़का-भड़की में गोली चला दी गई, जो कि महिला के हाथ के पंजे और कान को घायल करती हुई निकल गई। गनीमत रही कि महिला के सिर में गोली नहीं लगी। पुलिस टीम पहुंची। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि भगवान देवी के दो बेटे, दो बेटी हैं। चारों की शादी हो चुकी है। एक बेटे की मौत हो गई है। दूसरा बेटा आगरा में रहता है। मृत बेटे के शादीशुदा बच्चे भगवान देवी व अमर सिंह के साथ ही रहते हैं। अमर सिंह मकान की बिक्री को कहता है। भगवान देवी दादा लाई संपत्ति होने का हवाला देते हुए उसकी बिक्री का हमेशा विरोध करती है। इंस्पेक्टर हाईवे उमेश चंद त्रिपाठी के अनुसार मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। महिला की हालत ठीक है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.