हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पहली अप्रैल से सभी स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में स्कूलों से किताब और ड्रेस की बिक्री करना पाया गया तो संबंधित स्कूल संचालकों पर कार्रवाई होगी। डीआईओएस ने अभिभावकों से ऐसे स्कूलों की शिकायत करने को कहा है। नए सत्र की शुरुआत के साथ ही बच्चों को नई किताबें खरीदनी होंगी। ड्रेस भी लेनी पड़ेगी। इसके लिए बाजार सज चुका है, लेकिन अनेक स्कूल संचालक स्कूल से ही किताबें और ड्रेस लेने के लिए बाध्य करते हैं। अभिभावक भी शिकायत नहीं करते। डीआईओएस भास्कर मिश्रा ने बताया कि स्कूलों से किताबें बेचना गलत है। छात्र और अभिभावक अपनी पसंद की दुकान से किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए स्वतंत्र है। उन पर किसी एक दुकान या स्कूल के अंदर से किताबें, ड्रेस खरीदने का दबाव नहीं बनाया जा सकता है। अगर कोई ऐसा करता है तो उस स्कूल की शिकायत मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नए सत्र में कोई स्कूल संचालक फीस बढ़ा रहा है तो इसकी जानकारी स्कूल संचालक को डीआईओएस को देनी होगी। बिना सूचना दिए कोई स्कूल संचालक फीस बढ़ाता है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।अमूमन नए सत्र की शुरुआत के साथ ही शिकायत सामने आती हैं कि कमाई के लालच में कुछ स्कूल संचालक किताब और ड्रेस विक्रेताओं से साठंगांठ कर लेते हैं। स्कूल संचालक बच्चों व अभिभावकों को किसी खास दुकान से किताब व ड्रेस खरीदने के लिए कहते हैं। ऐसा होने पर अभिभावक बिना डरे इसकी शिकायत डीआईओएस को कर सकते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
