हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में चामुंडा कट से 100 मीटर दूर यमुना में नहाते समय के लिए उतरा नेपाल निवासी वृद्ध पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। शोर मचाने पर लोग जुटे। पुलिस स्टीमर और गोताखोर की मदद से वृद्ध की तलाश करा रही है। देर शाम तक सुराग नहीं लग सका था। नेपाल के मोरंग, थाना विराट नगर रानी निवासी शक्तिराज सिंह (60) पुत्र पुष्पालाल पत्नी दुर्गा और अन्य लोगों के संग करीब 14 दिन पहले वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। सोमवार को यमुना में नहाने के लिए चामुंडा कट पर पहुंचे। नदी में जाते ही उनका पैर फिसल गया और वह डूब गए। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि स्टीमर और गोताखोर की टीम वृद्ध की तलाश कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
