हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तेज बारिश की वजह से जंक्शन पर ओएचई लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। इससे अप ट्रैक की थर्ड लाइन बाधित हो गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ओएचई लाइन सही हो पाई।
स्टेशन निदेशक संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर अप ट्रैक की थर्ड लाइन पर ओएचई ब्रेकडाउन होने की सूचना प्राप्त हुई थी। तुरंत टीम लगाकर ओएचई लाइन सही कराने का काम शुरू किया गया। दोपहर 1 बजकर 41 मिनट पर ओएचई लाइन को सही कर लिया गया। ओएचई लाइन में ब्रेकडाउन होने का ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से गंतव्य के लिए रवाना हुईं। ब्रेकडाउन के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि बारिश की वजह से ही ओएचई लाइन में ब्रेकडाउन हुआ होगा।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
