• Thu. Apr 30th, 2026

भाकियू भानू के पदाधिकारी वृक्ष कटान स्थल पर पहुंचे, वन रक्षक व वन दरोगा निलंबित, रेंजर को नोटिस

ByVijay Singhal

Sep 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा में हुए पेड़ों के कटान डालमिया फाॅर्म हाउस में पेड़ों के कटान मामले में लापरवाही बरतने पर वन रक्षक, वन दरोगा को निलंबित कर दिया है। वहीं रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उधर, शुक्रवार को भाकियू भानू के पदाधिकारी वृक्ष कटान स्थल पर पहुंचे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र पहलवान के नेतृत्व में महानगर संयोजक विजय सिघल व कार्यकर्ताओं ने काटे गए पेड़ाें का जायजा लिया। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के पदाधिकारियों ने वन विभाग के अधिकारियों पर थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में रसूखखोर लोगों को बचाने का आरोप लगाया। वृक्ष कटान को लेकर वन विभाग, स्थानीय पुलिस व यूपी डायल 112 के खिलाफ रोष प्रकट किया। पदाधिकारियों ने कहा कि एनजीटी को भी स्वतः संज्ञान लेकर पेड़ों को नष्ट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं वन संरक्षक आगरा अनिल कुमार पटेल ने बताया कि छटीकरा में हुए पेड़ों के कटान के मामले में 10 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। लापरवाही बरतने में वन रक्षक भारत सिंह, वन दरोगा तरुण सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान, जिला महासचिव लक्ष्मी नारायण,राष्ट्रीय सचिव विजयपाल सिंह,अजयपाल सिंह,गुड्डा मासाब ,एडवोकेट जितेंद्र सिंह भरंगर , रोहिताश सिंह प्रदेश सचिव,हरिओम ,पूरन सिंह,सत्यवीर सिंह,पप्पू सिंह आदि उपस्थित रहे।रेंजर अतुल कुमार तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग की 5 सदस्यीय टीम बनाकर घटना की हर पहलू पर गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वन माफिया द्वारा करीब 26 सरकारी पेड़ भी काट दिए गए हैं उनका भी वन विभाग में अलग से केस दर्ज कर लिया गया है। कमिश्नरेट आगरा से भी गहनता से घटना की जांच करवाने का अनुरोध किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.