• Thu. Jun 18th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में अब बिना कैश दे सकेंगे दान

ByVijay Singhal

Jun 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। देश-दुनिया से आने वाले जो भक्त कैश की कमी या सीधे मंदिर कार्यालय में डिजिटल माध्यम से दान-दक्षिणा अर्पित करना चाहते हैं, उनके लिए अब नई व्यवस्था शुरू हो गई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मंदिर कार्यालय में एक अत्याधुनिक ऑनलाइन भुगतान (डिजिटल डोनेशन) मशीन स्थापित की है। मशीन से ऑन लाइन धनराशि दान करने पर बदले में वह उन्हें पावती रसीद भी देगी। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि मंदिर में अनेक भक्त ऐसे आते हैं जो ठाकुरजी की सेवा में दान अर्पित करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास कैश नहीं होता। ऐसे श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मंदिर कार्यालय में यह मशीन स्थापित कर दी है। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दान देना आसान हो जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि इस नई मशीन की स्क्रीन पर एक डायनेमिक क्यूआर कोड जनरेट होगा। श्रद्धालु अपने मोबाइल से किसी भी यूपीआई एप के जरिए इस कोड को स्कैन कर अपनी सामर्थ्य के अनुसार सीधे ठाकुरजी के चरणों में दान राशि भेज सकेंगे। यह राशि सीधे मंदिर के आधिकारिक बैंक खाते में ट्रांसफर होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.