• Fri. May 1st, 2026

नौहझील में हटेंगे अवैध कब्जे, नोटिस जारी

ByVijay Singhal

Aug 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील कस्बे में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अपनी जमीन खाली कराने को लेकर मंगलवार को कब्जाधारकों को नोटिस जारी किए। इसमें 5 दिन में स्वयं कब्जा हटाने के लिए समय दिया गया है। चेतावनी दी है कि अन्यथा की स्थिति में बुलडोजर द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा। छाता-गोमत मार्ग पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पानी निकासी न होने के चलते सड़क टूट जाती है। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी सड़क के दोनों ओर दो फीट गहरा व दो फीट चौड़े नाले का निर्माण करा रहा है। जिससे पानी सुगमता से निकल सके। विभाग के सामने समस्या आ रही है कि नौहझील-शेरगढ़ व नौहझील-मथुरा मार्ग पर दोनों ओर 50-50 फीट व नौहझील-बाजना रोड़ पर 33-33 फीट जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर दुकान व मकान बना रखे हैं। विभागीय अधिकारियों ने अवैध कब्जों को चिह्नित कर जमीन खाली कराने का नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि छाता, शेरगढ़, नौहझील, बाजना, गोतम मार्ग के 22 किमी में दोनों ओर लोक निर्माण विभाग की भूमि पर आपके द्वारा अतिक्रमण किया गया है। नोटिस प्राप्ति के 5 दिन में कब्जा खुद नहीं हटाया तो विभाग द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बुलडोजर, मजदूर व अन्य मशीनरी में हुए व्यय की वसूली भी की जाएगी।

विभाग के एई अजय कुमार ने बताया कि नौहझील-गौमत सड़क निर्माण के साथ दोनों ओर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। कब्जाधारकों को अवैध अतिक्रमण हटाने का नोटिस देकर 5 दिन का समय दिया गया है। 5 दिन बाद बीच सड़क से नौहझील-शेरगढ़ व नौहझील-मथुरा मार्ग पर दोनों ओर 50-50 फीट व नौहझील-बाजना रोड़ पर 33-33 फीट बना अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा। कस्बे के बाजार में में ज्यादातर दुकानें पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध कब्जा कर लोगों ने बना रखी हैं। विभाग अगर जमीन खाली कराता है तो पूरा बाजार साफ हो जाएगा। इससे दुकानदारों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है।

नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के लिए कट व टोल होने के कारण छाता-नौहझील मार्ग पर वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। इससे कस्बे में जाम की स्थिति बनी रहती है। अवैध अतिक्रमण हटने के बाद सड़क का चौड़ीकरण होने से जाम लगने की समस्या से निजात मिलेगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.