• Fri. May 1st, 2026

नई मेरिट लिस्ट बनाने के आदेश से मथुरा के 691 शिक्षक होंगे प्रभावित

ByVijay Singhal

Aug 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट डबल बेंच के फैसले से जिले में खलबली मच गई है। बेंच ने सहायक शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द कर दी है। जल्दी ही नई मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस फैसले से जिले के 691 शिक्षक प्रभावित होंगे। हालांकि ये सभी सीधे तौर पर प्रभावित नहीं होंगे पर इनमें से कुछ जहां लो मैरिट में जा सकते हैं तो वहीं कुछ की तैनाती स्थल पर असर पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती मामले में डबल बेंच के फैसले के बाद यह मुद्दा फिर से गरमा गया है। कोर्ट के आदेश पर अब नई मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस लिस्ट में किसका नाम होगा, किसका नहीं। इस पर भी संशय के बादल हैं। स्थिति फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि सीएम योगी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दे दिए हैं कि किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। इस फैसले से कई शिक्षकों का भविष्य अंधकारमय होता दिख रहा है। इसके साथ ही बैंकों ने भर्ती में शामिल शिक्षकों से लोन रिकवरी की कवायद शुरु कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि इस प्रकरण में शासन से जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा। अभी तक मामले को लेकर शासन से कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.