हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में हुई 3 साल की बच्ची के हत्यारों का मथुरा पुलिस अभी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। वारदात को 40 घंटे गुजर जाने के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। नाबालिग बेटी की हत्या के बाद परिवार गम में हैं। शुक्रवार को परिवार ने पोस्टमॉर्टम होने के बाद बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। बच्ची का किसने धारदार हथियार से गला काटा दिया था। बच्ची की हत्या से गांव के अंदर दहशत व्याप्त हो गई है। हत्या के पीछे के कारणों को लेकर पीड़ित परिवार के लोग भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। किसी से कोई रंजिश भी नहीं बता रहे हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन, सीओ मांट गुंजन के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया था। थाना मांट प्रभारी प्रदीप कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ गांव में ही डटे हुए हैं। फील्ड यूनिट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और फिंगर प्रिंट एकत्र किए। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस की चार टीम बालिका की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए लगाई गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
