हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में निशा के हत्यारोपी राजू ठाकुर को छटीकरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चाकू, तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि राजू ठाकुर निवासी सिकंदरपुर, थाना सुरीर हाल निवासी नगला स्टेशन छटींकरा धौरेरा के जंगल में बनी अर्द्धनिर्मित कोठरी में छिपा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी तमंचे से फायर कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक जनवरी को सुनील उर्फ सनी की पत्नी निशा से मिलने गया था। निशा उसके साथ आने को तैयार नहीं हुई और चिल्लाने लगी तो उसने सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला काट दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
