• Sat. Jun 27th, 2026

व्रन्दावन में नाइजीरिया की पर्यटक ने होटल में किया हंगामा

ByVijay Singhal

Jun 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के पंच सितारा होटल में एक नाइजीरियन महिला पर्यटक रुकने के लिए पहुंची। होटल के स्टाफ ने आईडी मांगी लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी आईडी और पासपोर्ट खो गया है। वह पहले यहां रुक चुकी हैं। लेकिन स्टाफ ने दोबारा आईडी जमा किए बिना कमरा देने से मना कर दिया। इस पर उसने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी थी तो थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पर्यटक को समझाया तब वहां शांत हुई। पुलिस ने होटल से जानकारी की तो पता लगा कि वह पहले रुकी थी लेकिन अब उनके पास न तो पासपोर्ट है और न ही कोई आईडी। वह जबरन कमरे में रहना चाह रही थी। थाना पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी देने के बाद विदेशी पर्यटक की सूचना दूतावास में भी थी। लेकिन नाइजीरियन दूतावास दिल्ली में न होने के कारण परेशानी बढ़ गई। पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचित करने के साथ खुफिया एजेंसियों को भी मामले की जानकारी दी है। घटना के बाद महिला पर्यटक मथुरा में किसी होटल में चली गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.