हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पुराने रेलवे स्टेशन के स्थान पर रेल प्रशासन नया टर्मिनल स्टेशन बना रहा है। स्टेशन निमार्ण यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। पिछले एक माह से अधिक समय से रेलवे की गति शक्ति यूनिट द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म, कैंटीन, वेटिंग रूम और स्टाफ क्वार्टर भी बनाए जाएंगे। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वृंदावन रेलवे स्टेशन अब टर्मिनल स्टेशन के रूप में बनाया जा रहा है, जिसमें 3 प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे, एक 12 मीटर का फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा, जिससे कि एक प्लेटफार्म से दूसरे और तीसरे प्लेट फार्म पर यात्री सुरक्षित आ-जा सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग हॉल, कैंटीन एवं पार्किंग बनाई जाएगी। पार्किंग में 200 वाहन खड़े हो सकेंगे। इसके अलावा रेलवे स्टॉफ के लिए 4 स्टाफ क्वार्टर का निमार्ण किया जा रहा है। वृंदावन में बन रहे टर्मिनल रेलवे स्टेशन का निमार्ण रेलवे की 402 करोड़ की मथुरा-वृंदावन ब्रॉडगेज परियोजना में शामिल हैं। वतर्मान में वृंदावन स्टेशन पर ब्रॉडगेज लाइन बिछाने के लिए समतलीकरण और स्टाफ के लिए चार आवास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
