• Sat. Jul 11th, 2026

काम में लापरवाही प्रधान और सचिव को पड़ सकती है भारी, किरन चौधरी, डी पी आर ओ

ByVijay Singhal

Jan 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। काम में लापरवाही प्रधान और सचिव को भारी पड़ सकती है। डीपीआरओ ने दोनों को नोटिस जारी किए हैं। सात दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। उपनिदेशक पंचायती राज के निरीक्षण के दौरान मिलीं कमियां नौहझील के प्रधान और पंचायत सचिव के लिए परेशानी का कारण बन गई है। उपनिदेशक के निर्देश पर डीपीआरओ ने दोनों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। आरआरसी सेंटर और वर्मी कंपोस्ट का संचालन बंद होने का कारण पूछा है। डीपीआरओ किरन चौधरी ने बताया कि उपनिदेशक के निरीक्षण के दौरान नौहझील ग्राम पंचायत में आरआरसी सेंटर और वर्मी कंपोस्ट का संचालन बंद मिला था। इस पर उपनिदेशक ने नाराजगी जाहिर की थी।

अब पंचायत सचिव और प्रधान को स्पष्टीकरण देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। काम में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। किरन चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा प्रधान और सचिव को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.