• Sun. Nov 29th, 2026

श्रीदेवराहा बाबा योग निकेतन में नवदिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव 10 अगस्त से

Byvijay.singhal1233

Aug 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में परिक्रमा मार्ग-बैकुंठ नगर क्षेत्र स्थित श्रीदेवराहा बाबा योग निकेतन में पुरूषोत्तम मास के उपलक्ष्य में नवदिवसीय दिव्य श्रीराम कथा महोत्सव 10 से 18 अगस्त 2023 पर्यंत आयोजित किया गया है।
महोत्सव के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि संत शिरोमणि स्वामी रामकेवल दास महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में प्रातः 5 बजे से 11 बजे तक श्रीराम चरित मानस का संगीतमय पारायण होगा।इसके अलावा दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक प्रख्यात धर्माचार्य महंत स्वामी शिवदत्त प्रपन्नाचार्य महाराज अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा भक्तों-श्रृद्धालुओं को दिव्य श्रीराम कथा श्रवण कराएंगे।जिसमें ब्रज के कई प्रख्यात संत,धर्माचार्य व गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।इस आयोजन की मुख्य यजमान शारदा उपाध्याय, आस्था उपाध्याय (गाजीपुर) एवं संतोष कुमार सिंह (मुम्बई) हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.