• Sat. Jul 4th, 2026

मथुरा जिला अस्पताल में आभा एप से घर बैठे कराएं पंजीकरण, लाइन में लगने से मिलेगी छुट्टी

ByVijay Singhal

Aug 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। स्मार्टफोन पर एक एप डाउनलोड कर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद काउंटर पर जाकर पर्चा बनवा सकेंगे।.कर्मचारी टोकन नंबर बताने पर पर्चा निकाल कर दे देगा। इससे रोगियों को पर्चा बनवाने के लिए घंटों लाइन में लगकर इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाल ही में आभा एप लांच किया गया है। यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड करना है। इसके बाद एप द्वारा मांगी जाने वाली जानकारियों को भरना होगा। सभी जानकारियां भरने के बाद मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी भरने के बाद में आभा की ओर से रोगी की एक आईडी बन जाएगी। इस पर क्लिक करने के बाद एप खुल जाएगा। एप में ऊपर दाईं तरफ बार कोड स्कैन करने का विकल्प दिखाई देगा। जब भी आपको जिला अस्पताल जाकर अपना पर्चा बनवाना हो तो लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। काउंटर पर लगे बार कोड को आभा एप के स्कैनर से स्कैन करना है। स्कैन करते ही काउंटर पर बैठे कर्मचारी के पास आपकी डिटेल पहुंच जाएगी और वह आपसे पर्चा बनाने का शुल्क एक रुपया लेकर पर्चा बनाकर दे देगा। इस एप के माध्यम से पर्चा बनवाने के बाद रोगी को जिला अस्पताल में काउंटर पर घंटों अपनी बारी आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह एप सिर्फ स्मार्टफोन में ही डाउनलोड हो सकता है। ऐसे में कीपैड वाले फोन में यह एप नहीं चल सकेगा। जबकि जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले अधिकतर रोगियों के पास स्मार्टफोन नहीं होता है। उनके पास कीपैड वाला फोन होता है। ऐसे में वे इस एप का लाभ नहीं उठा सकेंगे। जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए रोगियों को काफी इंतजार करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए ही आभा एप लांच किया गया है। एप के माध्यम से रोगी ऑनलाइन पंजीकरण कर पर्चा बनवा सकते हैं। इससे उनके समय की बचत हो सकेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.