• Sat. Jul 4th, 2026

अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

ByVijay Singhal

Jul 25, 2023
Spread the love
सर्वसम्मति से बाबा पं नंद किशोर मिश्रा चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष।
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
हरिद्वार। गत 22 व 23 जुलाई को अखिल भारत हिन्दू महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक का आयोजन किया गया। जहाँ पुरानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग करने के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बता दें कि अखिल भारत हिंदू महासभा देश के सबसे पुराने राजनीतिक दलों में से एक है जिसकी स्थापना वर्ष 1915 में की गई थी। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कार्यालय प्रभारी शशीश भदौरिया नें बताया कि बैठक का शुभारंभ भारत माँ की छवि के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर फूल माला अर्पण कर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा पंडित नंदकिशोर मिश्रा नें किया। सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित भारत के विभिन्न अखाड़ा परिषद के अध्यक्षों व महामंडलेश्वर का स्वागत किया गया।
जिसमे अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी और अस्मिता भण्डारी, अध्यक्षा अन्तराष्ट्रीय हिन्दू महासंघ, श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, विश्व हिंदू तख्त के अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य व भागवताचार्य  पवन किशन शास्त्री, महंत रुद्रानंद महाराज, महामंडलेश्वर  सीताराम त्रिपाठी, गायत्री गऊधाम के महंत स्वामी रविन्द्र प्रताप, मठाधीश श्यामगिरी बाबा मठ के स्वामी रमन गिरी महाराज तथा  मृदुला कालिया भटनागर लेखिका व सुमित्रा चौधरी समाज सेविका हरियाणा का फूल माला, शाल, पटका व रुद्राक्ष की माला पहना कर बतौर विशिष्ट अतिथि का सम्मान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा पंडित नन्द किशोर मिश्रा व विनोद नागर द्वारा मिलकर किया गया।
बैठक की प्रथम दिवस की कार्यवाही में अखिल भारत हिन्दू महासभा की कार्यकारणी बैठक में कार्यकारणी सदस्यों द्वारा पहले से चल रही कार्यकारणी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत जय नाथ के प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से निरस्त कर दिया गया । तत्पश्चात वरिष्ठ सदस्य डा. निलेन्द्र गौतम के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए हाथ उठा कर पुनः उपस्थित राष्ट्रीय सदस्यों द्वारा बाबा पं. नंदकिशोर मिश्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुनः चुने जाने के बाद अपने अभिभाषण में सनातन धर्म के संरक्षण संवर्धन और प्रचार प्रसार तथा संगठन के विस्तार पर, विस्तार से चर्चा की और उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए प्रथम दिवस की बैठक स्थगित करते हुए द्वितीय दिवस की कार्यवाही के लिए समय से उपास्थि होने का अनुरोध करते हुए बैठक संम्पन्न हुई।
द्वितीय दिवस की कार्यवाही 23 जुलाई 2023 को सुबह 10 बजे पुनः भारत माँ की छवि के समक्ष द्वीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा पंडितश्री नंदकिशोर मिश्रा जी ने बैठक का शुभरम्भ करते हुए संबोधित किया कि कॅरोना काल की विषम परिस्थितियों के कारण राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक 2020 से नही हो पाई थी इसलिए कार्यकारणी का मुख्य उद्देश्य पुरानी कार्यकारणी को निरस्त करके पुनः नव नियुक्त कार्यकारणी का गठन किया जाना अतिआवश्यक था जिसमें संगठन का सम्पूर्ण भारत में विस्तार किया जा सके। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा डॉ निलेंद्र गौतम को राष्ट्रीय महामंत्री, दीपक वशिष्ठ को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, योगी जयनाथ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महंत ऐश्वर्यनाथ को उत्तराखंड का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा पंडित नंद किशोर मिश्रा जी ने कहा कि आज देश में इस्लाम का जिहाद बढ़ता जा रहा है। जिसका कारण है कि हम हिंदुओं द्वारा सनातन संस्कार को सही ढंग से अंगीकार नहीं किया जाना है क्योंकि मनुष्य की प्रवृत्ति है कि यदि संस्कार हमसे दूर होगा तो विकार हमारे अंदर अवश्य प्रवेश करेगा।
J
आज सम्पूर्ण भारत मे तेजी से हो रहे इस्लामीकरण को रोकने के लिए अखिल भारत हिन्दू महासभा से जुड़े लोग निरन्तर काम कर रहे हैं। हम आशा करते है कि सम्पूर्ण भारत के प्रत्येक हिन्दू को देश को सशक्त बनाने के लिए अखिल भारत हिन्दू महासभा से अविलम्ब जुड़ जाना चाहिए यह समय की मांग है हमारा इसके लिए निरन्तर प्रयास चल रहा है। मीडिया के पूछने पर कि पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर पर क्या कहना चाहेंगे उसपर उन्होंने कहा कि सीमा हैदर द्वारा कानूनी प्रक्रिया का पालन न करना और भारत में प्रवेश कर आना भारत के सिक्योरिटी पर एक बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह है और यह एक बहुत बड़ा षड्यंत्र हो सकता है भारत सरकार द्वारा इसकी गहन जांच होनी चाहिए। गहन जांच किए बिना उसे भारत को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करना चाहिए। भारत कोई धर्मशाला नहीं है कि कोई भी विदेशी कानून तोड़कर यहां रहने के लिए आ जाए और भारत सरकार उसे रहने दें यह बिल्कुल भी हिन्दू महासभा को बर्दाश्त नही है।
कार्यक्रम में श्री अखंड परशुराम अखाड़े में शस्त्र विद्या सीख रहे बच्चों ने प्रदर्शन करके सबका ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सभी बच्चो को नकद इनाम भी दिया। सम्पूर्ण भारत के विभिन्न प्रदेशों से आए राष्ट्रीय कार्यकारणी के सैकड़ो पदाधिकारी और स्वयं सेवकों ने लगातार चले इस दो दिवसीय कार्यक्रम को अपनी उत्साह पूर्वक मौजूदगी से सफल बनाया। बैठक के दौरान मंच का विधिवत संचालन अमर सिंह गोरखपुरी द्वारा किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.