• Tue. Apr 28th, 2026

कैंट स्टेशन पर बदलेगा नंदी का स्थान, इंजीनियरिंग विभाग ने DRM से कहा- नहीं मांगी गई अनुमति

ByVijay Singhal

Jun 14, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के नवागत डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने कैंट स्टेशन परिसर स्थित घड़ी के ठीक नीचे नंदी स्थल के निर्माणाधीन फाउंडेशन कार्य को देखकर नाराजगी जताई। नाराजगी भरे लहजे में उन्होंने कहा कि यात्री हाॅल के बाहर यह फाउंडेशन नहीं होना चाहिए। इसे सर्कुलेटिंग एरिया में कहीं और शिफ्ट करें, जहां से अधिक लोगों की नजर पड़ सके।  बिना इंजीनियरिंग विभाग की अनुमति के निर्माण कार्य पर डीआरएम नाराज हुए। इंजीनियरिंग विभाग ने कहा कि इस संबंध में कोई अनुमति नहीं मांगी गई थी। स्थानीय अधिकारियों ने अपने विवेक से स्थान तय किया। कैंट स्टेशन पर निरीक्षण को पहुंचे डीआरएम ने प्लेटफाॅर्मों, यात्री हाॅल, पार्सल कार्यालय के कामकाज को जाना और सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े होकर रोपवे स्टेशन को भी निहारा।यात्री सुविधाओं को लेकर स्थानीय विभागीय अधिकारियों संग बैठक की। स्टेशन निदेशक कक्ष में पत्रकार वार्ता में डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था पर पूरा जोर है। इंजन के आसपास स्थानों को और बेहतर संवारा जाएगा। प्लेटफाॅर्म संख्या 10 और 11 को लेकर कहा कि इसकी शिकायत मिली है। इसे दिखवाया जा रहा है कि कैसे इसे सुविधाजनक बनाया जा सकता है। इसके पूर्व काशी स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान द्वितीय प्रवेश द्वार के फाउंडेशन कार्य को डीआरएम ने परखा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.