हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर चल रहे विकास कार्यों का शुक्रवार को डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगरा कैंट से मथुरा जंक्शन के बीच हो रहे कार्यों का विंडो ट्रेलिंग से निरीक्षण किया। डीआरएम ने निरीक्षण की शुरुआत आगरा कैंट से विंडो ट्रेलिंग माध्यम से की। इस दौरान उन्होंने मार्ग में आने वाले रेल पथ एवं उसके पास चल रहे सिग्नल, ओएचई, प्लेटफार्म पर सफाई इत्यादि का निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से किया। उन्होंने संरक्षा संबंधित कार्यों को भी देखा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद डीआरएम ने साफ सफाई व प्लेटफार्म संख्या 9 व 10 पर चल रहे एक्सटेंशन कार्य का जायजा लिया। प्लेटफार्म संख्या 2, 3, 6 व 7 पर निर्माणाधीन लिफ्ट के कामों के प्रगति के बारे में संबंधित अधिकारियों जानकारी लेते हुए काम को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। नितिन गर्ग, सुबोध राजपूत, आरके बघेला, विवेक कुमार बजाज, एनपी सिंगज वीवी मंगल, पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
