हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन नगर पंचायत गोवर्धन के परिसीमन में ग्राम पंचायत महमदपुर से कट कर जुड़े नगला सेहू के करीब 500 अनुसूचित जाति के मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने एसडीएम से पूरे मामले में गुहार लगाई। एसडीएम ने तहसीलदार की अगुवाई में टीम को जांच के लिए भेजा। सत्यापन के बाद टीम सूची अपने साथ ले गई। गोवर्धन नगर पंचायत की गत वर्ष हुए सीमा विस्तार में महमदपुर ग्राम पंचायत के नगला सेहू को काटकर गोवर्धन नगर पंचायत में जोड़ दिया गया। नगर पंचायत की वार्ड 11 में जोड़े गए नगला सेहू के ग्रामीणों के नाम नहीं दिखे। ग्रामीण रामशरण , पप्पू बाबा, खजान सिंह आदि ने बताया कि वोटर लिस्ट से करीब 500 से अधिक अनुसूचित जाति के कट जाने की जानकारी एसडीएम गोवर्धन कमलेश गोयल को दी गई। उन्होंने तहसीलदार गोवर्धन अजीत कुमार, ईओ आलोक कुमार सहित राजस्व विभाग की टीम को नगला भेजा। जहां परिवार रजिस्टर से मिलन कर वोटर सर्वे कर वोट बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई। रामशरण ने बताया की बीएलओ उनके गांव के नाम भरकर वोट बढ़ाने के लिए भेजे थे मगर वोटर लिस्ट में नाम बढ़ कर नहीं आए। तहसीलदार गोवर्धन अजीत कुमार ने सभी को जल्द ही सर्वे के अनुसार मतदाता सूची में बढ़ाने का आश्वासन दिया।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
