• Sun. Nov 15th, 2026

मुसलमान हैं हेमा मालिनी, जगन्नाथ मंदिर प्रवेश पर इसलिए शुरू हुआ विवाद

Byvijay.singhal1233

Mar 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की सांसद हेमामालिनी ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मन्दिर में  दर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुरी के एक थाने में स्थानीय संगठन द्वारा सांसद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें उनकी इस्लामिक शादी का जिक्र किया गया है। मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए थे। उनके साथ पुरी से सांसद संबित पात्रा भी थे। दर्शन के बाद जब उनका वीडियो वायरल हुआ तो विवाद खड़ा हो गया। पुरी के एक स्थानीय संगठन जगन्नाथ सेना ने थाना सिंहद्वार में धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत दर्ज कराई है। कहा है कि गैर हिंदू का मंदिर में प्रवेश वर्जित है, इसीलिए पहचान पत्र देखने के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जाता है। यह भी बताया कि धर्मेंद्र और हेमा ने शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था। इस्लाम से ही दोनों ने शादी की थी। उनके मंदिर में प्रवेश से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। ये मामला सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। वहीं मामले में सांसद हेमा मालिनी का कहना है कि उनका कोई विरोध जगन्नाथ भगवान के दर्शन के दौरान नहीं हुआ और न ही उन्हें ऐसी जानकारी है। वह सनातनी हिंदू हैं और रहेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि 2014 में मथुरा से सांसद पद के लिए नामांकन के दौरान भी कुछ लोगों ने इस्लामिक होने की बात कहते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। जांच के बाद प्रशासन ने पुष्टि न होने पर आपत्ति खारिज कर दी थी।
7455095736
0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.